गाजीपुर, मई 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। सिंचाई विभाग संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्दु त्रिपाठी के नेतृत्व में नलकूप खण्ड प्रथम कार्यालय पर सिंचाई कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। बालेन्दु त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हित में हरित क्रांति के लिए स्थापित सिंचाई विभाग का अस्तित्व खतरे में है। प्रदेश के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को एक जुट हो कर संघर्ष करना होगा। सिंचाई संघ प्रांतीय महामंत्री नमो नारायण ने कहा कि अगर शासनादेश निरस्त नहीं होता है, तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष हरे राम यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग के विभिन्न संवर्गों के पदों को समाप्त किया जा रहा है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांकेतिक विरो...