शाहजहांपुर, मार्च 19 -- जिले में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया। शिक्षकों का कहना है कि हम लोगों की यह प्रक्रिया जारी रहेगी। पुरानी पेंशन बहाली धारा 12 व 18 तथा धारा 21 की बहाली करने का जो वादा किया गया था कि दो माह में कानून बना देंगे। उस वादाखिलाफी के कारण वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान देना। चिकित्सा सुविधा प्रदान करना, ट्रांसफर की प्रक्रिया को सरल बनाना आदि का कोई समाधान नहीं किया गया। जिसको लेकर शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य के पहले दिन अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य करते हुए विरोध जताया। जानकारी जिला मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ श्रीकांत मिश्रा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.