रांची, मार्च 28 -- रातू, प्रतिनिधि। रमजान माह के अंतिम जुमे शुक्रवार को क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अलविदा जुमे के बाद समाजसेवी भरत कांशी ने आपसी सौहार्द्र के प्रतीक पर्व की बधाई दी है। बधाई देनेवालों में अजय नाथ शाहदेव, नीतेशनाथ शाहदेव, अखौरी नीरज कुमार, अमर उरांव, मोहन साहू, मोबिन अंसारी, कमरूल हक, असलम अंसारी, महमूद अंसारी, बाबर अंसारी शामिल हैं। दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर अलविदा जुमे की नमाज अदा की। वहीं केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रातू प्रखंड के तिगरा, फुटकलटोली मस्जिद में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर अलविदा जुमे की नमाज अदा की और नमाज के बाद लोगों ने इस बिल के खिलाफ नारेबाजी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.