कटिहार, जनवरी 17 -- मनिहारी नि स दिलारपुर पंचायत के हरी चौक के समीप स्थित कालीमंदिर के जमीनी विवाद का सीओ ईसमाइल ने धरातलीय जांच किया। जांच के दौरान सीओ ने दोनो पक्ष के लोगों को सुना। सीओ ने दोनो पक्षों को सुनने के बाद कहा की कालीमंदिर के जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा की अंचल अमीन से कालीमंदिर के जमीन का पैमाईश करा दिया जाएगा। सीओ के जांच के दौरान कालीमंदिर कमिटी के अध्यक्ष, सचिव, सभी सदस्य मौजूद थे। मालूम हो कि दिलारपुर के एक मुस्लिम शेख सिकंदर ने हरी चौक के पास कालीमंदिर के सेवायत के नाम चार डिसमिल जमीन केवाला रजिस्ट्री कर हिन्दु मुस्लिम एकता का मिशाल कायम किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...