बोकारो, नवम्बर 29 -- बोकारो प्रतिनिधि। कालीबाड़ी समिति का वर्ष 2025- 27 के लिए जोनल प्रतिनिधि का चुनाव 30 नवंबर को होगा। चुनाव अधिकारी अनूप कुमार प्रमाणिक व पीयूष कांति सिंह ने कहा बोकारो के विभिन्न सेक्टर क्षेत्र को मिलाकर 18 जोनल प्रतिनिधि का चुनाव होना है। चुनाव में कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस चुनाव में सेक्टर 2 से दो जोनल प्रतिनिधि ,सेक्टर 8 से एक जोनल प्रतिनिधि व सेक्टर 12 से 1 जोनल प्रतिनिधि के लिए कुल चार जोनल प्रतिनिधि के लिए चुनाव होगा। सेक्टर 12 से धनंजय दत्त व डीके कुंडू ,सेक्टर 2 से देबू पाल अशोक चंद्र व सुबीर नंदी, सेक्टर 8 से चंचल मजूमदार व तड़ित मोहन मुखोपाध्याय के बीच मुकाबला होगा। कल सिर्फ चार जनरल प्रतिनिधियों के लिए वोट सुबह 9 बजे से 4 बजे तक होगा। चुनाव का परिणाम संध्या 5 बजे मतगणना के बाद घोषित किया जाए...