मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीतामढ़ी के कुख्यात विकास झा उर्फ कालिया गैंग का 25 हजार रुपये का इनामी शूटर कन्हाई सिंह को बिहार एसटीएफ ने शनिवार को सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है। कन्हाई पर मुजफ्फरपुर, पटना और सीतामढ़ी जिले में हत्या, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन केस दर्ज हैं। शिवहर के पूर्व मुखिया श्रीनारायण सिंह के भाई नवल सिंह की चार साल पहले अहियापुर में हुई गोली मारकर हत्या में कन्हाई शामिल था। नवल सिंह को गोलियों से छलनी करने के बाद कन्हाई ने शव को उलट-पलट कर देखा। इसके बाद शव में पांच गोली मारी थी। हत्या कर रहे शूटर को देखकर सड़क किनारे का एक कुत्ता भौंका तो कन्हाई ने उसे भी गोली मार दी थी। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। इस कांड में अहियापुर पुलिस कन्हाई सिंह को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.