नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, व.सं। दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'लहरें 2025 का शुक्रवार को समापन हो गया है। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना किसी भी देश का विकास संभव नहीं है। छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने पर भी बल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की हजारों साल पुरानी महान परंपरा और विकास यात्रा में महिलाओं का योगदान हमेशा रहा है। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मीना चरांदा, डॉ. मनीषा, पत्रकारिता विभाग के डॉ. प्रवीण गौतम सहित कई शिक्षक और छात्र शामिल रहे। ...