नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नोएडा-कालिंदी कुंज के बीच लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या जल्द ही खत्म होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) फ्लाईओवर बनाकर रास्ते को सुगम बनाएगा। इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्द इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू होगा। जाम की समस्या खत्म होने से नोएडा से जसोला विहार, ओखला विहार, सरिता विहार, बदरपुर और फरीदाबाद जाने वाले छह लाख लोगों को लाभ होगा, जो रोज इस रास्ते से आते-जाते हैं।मदनपुर खादर पुलिया से नोएडा तक दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे एनएचएआई के मुताबिक, दिल्ली को जाम मुक्त बनाने की योजना के तहत इस परियोजना पर काम होगा। इसके लिए मदनपुर खादर पुलिया से नोएडा तक तीन-तीन लेन के 1.5 किलोमीटर लंबे दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। आगरा कैनाल पर भी दो पुल आवाजाही के लिए बनाए जाएंगे। य...