प्रयागराज, अप्रैल 18 -- रेलवे ने कालिंदी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का प्लेटफार्म बदल दिया है। इसके लिए समय सारिणी भी जारी कर दी है। प्लेटफार्म छह पर आने वाली ट्रेन नंबर 14118 भिवानी-प्रयागराज जंक्शन कालिंदी एक्सप्रेस 24 अप्रैल से आगमन प्लेटफार्म नंबर पांच से होगा। जबकि 14117 प्रयागराज जंक्शन-भिवानी एक्सप्रेस का 23 अप्रैल से छह नंबर प्लेटफार्म के बजाय एक नंबर प्लेटफार्म से प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 14116 प्रयागराज जंक्शन-डॉ. अम्बेडकर नगर जो कि वर्तमान में प्लेटफार्म एक पर आती है, 25 अप्रैल से इसका आगमन-प्रस्थान पांच नंबर प्लेटफार्म से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.