प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज। कालिंदीपुरम जागृति समिति की 20 साल पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। कालिंदीपुरम आवास योजना के आवंटियों के कल्याण, विकास, स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से 2005 में कार्यकारिणी का गठन किया गया था। समिति के पूर्व अध्यक्ष जेपी तिवारी ने बताया कि 14 फरवरी को नई कार्यकारिणी के गठन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समिति भंग करने को लेकर रविवार को हुई बैठक में इसके अध्यक्ष जेपी तिवारी, महासचिव प्रदीप कुमार तिवारी, ओम प्रकाश मालवीय, अशोक जैन, हृदय लाल, संजय शेखर पांडेय, संजीव कुमार मिश्रा, लालजी त्रिपाठी, संतोष केसरवानी, रमाकांत बाजपेई, उमाशंकर मिश्रा, अच्युतानंद पांडेय, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.