प्रयागराज, जनवरी 5 -- कालिंदीपुरम क्षेत्र के एक हजार से अधिक घरों को सोमवार सुबह पानी नहीं मिला। कांशीराम आवास योजना का नलकूप खराब होने से सुबह पानी का संकट हुआ। इसकी जानकारी होने पर जलकल विभाग की टीम पहुंची। टीम ने नलकूप की मरम्मत कर शाम को जलापूर्ति बहाल कर दी। नलकूप का स्टड खराब होने से सप्लाई बंद हुई। इसकी मरम्मत के लिए जलकल की टीम ने नलकूप से भूमिगत पाइप को निकाला। स्टड की मरम्मत के बाद पाइप को डालकर परीक्षण किया गया। टीम ने शाम को निर्धारित समय से पहले नलकूप से जलापूर्ति शुरू कर दी। पेयजल संकट की चपेट में आए परिवारों ने राहत की सांस ली। कांशीराम आवास योजना के लवलेश सिंह ने बताया कि कॉलोनी में 528 घरों को सुबह बिलकुल पानी नहीं मिला। कॉलोनी के पास के सैकड़ों घर संकट की चपेट में आए। इस नलकूप से जुड़े घरों के लोगों का कहना था कि जलापू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.