बांदा, जनवरी 22 -- बांदा। संवाददाता कालिंजर दुर्ग के जंगली क्षेत्र में गुरुवार को एक 35 वर्षीय महिला का काफी पुराना शव बरामद हुआ है। शव के बुरी तरह सड़ जाने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी। सीओ ने मौके पर जांच की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कलिंजर थाना क्षेत्र के कालिंजर दुर्ग के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में स्थित जंगली क्षेत्र में मदार ताल बना है। यहां के मुख्य स्मारकों से हटकर यह जंगली क्षेत्र होने की वजह से क्षेत्रीय और बाहरी पर्यटक यहां नहीं पहुंच पाते। गुरुवार को स्थानीय एक महिला यहां बकरी चराने पहुंची तो खखरी के नीचे महिला का शव पड़ा देखा। वह भाग कर पुरातत्व विभाग के एमटीएस अवधेश के पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुरातत्व कर्मियों की सूचना पर लगभग तीन बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण कांत त्रिपाठी, कलिंजर थानाध्यक्ष सुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.