गिरडीह, मार्च 29 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के खरियोडीह गांव में अवस्थित मस्जिद में अलविदा जुमा के अवसर पर शुक्रवार को जुटे रोजेदारों ने काली पट्टी बांधकर वक्फ बोर्ड में संशोधन बिल का विरोध जताया। रोजेदार मौलाना जैनुल आबेदीन, मौलाना असगर अली, अब्बास अंसारी, अब्दुल शकूर अंसारी, हुसैन अंसारी, मोहम्मद फिरोज, अल्लाउदीन अंसारी, हाफिज अब्दुल वकील अंसारी आदि ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड में संशोधन कर वक्फ की संपति पर कब्जा करने का मंसूबा है। कहा कि सभी धर्मों की अपनी संपति है। लेकिन सरकार के द्वारा सिर्फ मुसलमानों को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। उपस्थित सदस्यों ने बताया कि कानून में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, वक्फ बोर्ड में जो अधिकार मिला है उसमें किसी प्रकार की दखलंदाजी नहीं करने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.