अलीगढ़, नवम्बर 1 -- अलीगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को कैंप कार्यालय ज्ञान सरोवर पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल गुप्ता ने की। संचालन जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा लागू किए गए अध्यादेश 2025 का स्वागत किया। इस अध्यादेश के माध्यम से व्यापारियों को जेल भेजने वाले पुराने कानून को समाप्त कर दिया गया है। अब व्यापार से जुड़े विवादों का निस्तारण जेल की बजाय प्रशासनिक कार्रवाई और आर्थिक दंड के माध्यम से किया जाएगा। कमल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। 28 अक्टूबर को हुई शासन की बैठक में सुगम व्यापार प्रावधानों में संशोधन कर अध्यादेश 2025 को स्व...