गढ़वा, अगस्त 14 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में डीएपी और यूरिया खाद की कालाबजारी और महंगे दाम पर बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने बुधवार को सख्त रुख अपनाया है। सीओ विकास पांडेय व थाना प्रभारी आकाश कुमार ने दल-बल के साथ कई खाद दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने या किसानों पर जबरन बोझ थोपने वालों दुकानदारों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में दोषी पाए गए दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने किसानों से भी अपील की कि यदि कहीं भी खाद की कालाबजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री या अनियमित आपूर्ति हो रही है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रखंड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.