हल्द्वानी, जून 6 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी- हल्द्वानी हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। एसओ विजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार शाम को 51 वर्षीय जितेंद्र कुमटिया पुत्र स्व. भूपाल सिंह कुमटिया निवासी पुरनपूर चकलुवा अपने साथी 60 वर्षीय इन्द्र सिंह जलाल पुत्र करम सिंह जलाल निवासी देवीपुरा चकलुवा के साथ स्कूटी से कालाढूंगी बाजार से घर जा रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वन निगम के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को 108 सेवा से सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इन्द्र सिंह जलाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.