हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कालाढूंगी चौराहे के पास गुरुवार को डक्ट और ड्रेनेज का निर्माण शुरू हो गया है। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने गुरुवार देर शाम निरीक्षण कर निर्माण कार्य शुरू कराया। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाकर निर्माण होगा। इससे जलभराव और बार-बार सड़क खोदने की परेशानी का समाधान होने की उम्मीद है। एडीबी परियोजना में नरीमन चौराहे से तीनपानी तक सड़क चौड़ीकरण और जरूरी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। तीनपानी से मंडी तक पहले चरण में सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। वहीं अन्य स्थानों में जगह खाली मिलने पर डक्ट और ड्रेनेज का निर्माण किया जा रहा है। कालाढूंगी चौराहे के पास ओके होटल से कालू सिद्ध मंदिर तक पहले ही अतिक्रमण हटाया जा चुका है। गुरुवार को निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसके लिए प्रशासन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.