कटिहार, अगस्त 4 -- हसनगंज, संवाद सूत्र। हसनगंज प्रखंड को कालाजार रोग से मुक्त कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मौके पर कालाजार के खिलाफ एसपी दवा छिड़काव अभियान चलाया गया। इसके लिए प्रखंड के सभी चिन्हित पंचायत के कालाजार प्रभावित टोले मोहल्ले में त्वरित गति से कालाजार उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर छिड़काव कर्मियों की टीम कालसर पंचायत के कालसर, नारियलबाड़ी, यादव टोला, उरांव टोला सहित विभिन्न गांव में पहुंचकर सिथेटिक पैराथायराइड दवा का छिड़काव कर रही है, जिससे कालाजार फैलाने वाली बालु मक्खी मर जाती है। यह छिड़काव घर के अंदर दीवारों पर छह फीट की ऊंचाई तक होता है। मौके पर एसएफडब्ल्यू के कमल प्रसाद मंडल ने बताया कि कालाजार उन्मूलन तहत छिड़काव कार्य किया जा रहा है। घर के कोने कोने, मवेशी घर, पूजा घर, जलावन घर, बाथरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.