पाकुड़, मार्च 27 -- पाकुड़िया। एसं कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड के बसंतपुर गांव में आईआरएस कीटनाशक का छिड़काव सभी घरों में किया गया। छिड़काव की निगरानी कर रहे केटीएस संजय मुर्मू ने बताया कि पंचायत के अधिकांश गांवों में कीटनाशक छिड़काव का कार्य पूरा कर लिया गया है। दवा के छिड़काव से कालाजार रोग एवं मलेरिया रोग से बचाव हेतु यह बहुत कारगर दवा है। छिड़काव करने से मलेरिया तथा अन्य फैक्टर जनित रोग से बचा जा सकता है। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने घर के सभी कमरों में आवश्यक रूप से छिड़काव करवाये एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम का सहयोग कर कालाजार मुक्त गांव बनाना सुनिश्चित करें। इस दौरान चिकित्सक डॉ. मंजर आलम, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास एवं गांव की सेविका, सहिया एवं जल सहिया उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.