पूर्णिया, मई 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कालाजार रोग अब खात्मे की तरफ बढ़ रहा है। कालाजार रोगी की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए लगातार कालाजार रोग उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अर्न्तगत न केवल जागरुकता अभियान के तहत गांवों में लोगों को जानकारी दी जाती है बल्कि कालाजार से बचाव के लिए छिड़काव अभियान भी चलाया जाता है। अभी फरवरी माह में शुरु हुए कालाजार छिड़काव अभियान 60 कार्य दिवस पूर्ण होकर 7 मई को समाप्त हुआ है। इस तरह से नियमित रूप से चल रहे कालाजार अभियान से नए रोगी पर धीरे धीरे ब्रेक लग रहा है। विदित हो की बीते वर्ष 2024 में कालाजार रोगी की संख्या में आयी कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से विभाग के अधिकारी को सम्मानित भी किया गया था। मलेरि...