बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- कालाजार उन्मूलन के लिए 7 प्रखंडों के 10 गांवों में 18 से होगा छिड़काव बनायी गयी है 6 सदस्यीय 4 टीम, आशा कार्यकर्ता छिड़काव के पहले देंगी सूचना बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के कालाजार प्रभावित सात प्रखंडों के 10 गांवों में 18 फरवरी से सिंथेटिक पाराथॉयरायड दवा का स्प्रे किया जाएगा। इसके लिए छह सदस्यीय चार टीम बनायी गयी है। दवा के छिड़काव के पहले वहां की आशा कार्यकर्ता दो दिन पहले लोगों को सूचना देंगी। टीम के सदस्य लोगों के घर घर जाकर पशुशाला से लेकर अन्य जगहों पर दवाओं का छिड़काव करेंगे। मलेरिया इंसपेक्टर सुनील कुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिलसा, एकंगरसराय, इस्लामपुर, नूरसराय, गिरियक, बिहारशरीफ और अस्थावां प्रखंड के 10 गांव प्रभावित हैं। प्रभावित क्षेत्र के आसपास ही इन दवाओं का स्प्रे किया जाएगा। ...