विकासनगर, अगस्त 10 -- पछुवादून में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन से एक दिन पहले भाजपा ने कालसी ब्लॉक में भी प्रत्याशी घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस के सभी ब्लॉक में उम्मीदवारों के चेहरे आज नामांकन के दौरान सामने आएंगे। बताया जा रहा है कि नामांकन से पहले रविवार को कांग्रेसी खेमे में प्रत्याशी चयन पर माथापच्ची होती रही। देर शाम तक लोग कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम सामने आने की उम्मीद लगा रहे थे लेकिन कांग्रेस ने रविवार रात तक उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए। पछुवादून के चार ब्लॉक में से सहसपुर, विकासनगर और कालसी ब्लॉक के लिए भाजपा के प्रमुख पद के उम्मीदवारों के चेहरे सामने आ गए हैं। भाजपा ने विकासनगर से नारायण ठाकुर, सहसपुर से महरबीन कौसर, कालसी से सावित्री चौहान को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप...