पूर्णिया, जनवरी 11 -- धमदाहा, एक संवाददाता। नियोजित शिक्षकों के कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई धमदाहा के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार के साथ शिष्टमंडल ने प्रखंड नियोजन इकाई सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार को ज्ञापन सौंपा हैं। संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर इस दिशा में अविलंब सार्थक पहल करने की मांग को रखा। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जिला में 12 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सभी प्रशिक्षित शिक्षकों को वित्तीय उन्नयन का लाभ एवं अगले वेतनमान स्नातक कोटि में प्रोन्नति देने का निर्देश जारी किया गया है। संघ ने आग्रह किया है की धमदाहा प्रखंड के ऐसे सभी पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं को इसका लाभ यथाशीघ्र दिया जाए, ताकि वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.