उरई, जनवरी 8 -- कालपी। किक बॉक्सिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सत्या ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में सत्या सिंह निषाद ने प्रतिद्वंद्वी को 3-0 के एकतरफा स्कोर से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और किक बॉक्सिंग के नए राष्ट्रीय चैंपियन बन गए। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। बॉक्सर सत्या सिंह निषाद कालपी के रायड गांव के निवासी हैं। फाइनल मुकाबला शुरू से ही रोमांचक रहा। सत्या निषाद ने बेहतरीन तकनीक, तेज गति और सटीक रणनीति के दम पर मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा। पहले राउंड से ही आक्रामक खेल दिखाया, जिससे विरोधी खिलाड़ी दबाव में आ गया। दूसरे और तीसरे राउंड में भी सत्या ने धैर्य और संतुलन बनाए रख निर्णायकों को प्रभावित किया और अंतत 3-0 से जीत दर्ज की। सत्या सिंह निषाद की इस सफलता के पीछे वर्षों क...