नई दिल्ली, मार्च 29 -- ट्रैफिक अपडेट नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के दौरान कालकाजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने मंदिर के आसपास व्यापक बंदोबस्त किए हैं। यहां कुछ रास्तों में बदलाव किया गया है ताकि वाहन चालकों को जाम में न फंसना पड़े। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से 7 अप्रैल तक कालकाजी मंदिर के आसपास के मार्गों से बचने की अपील की है। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि 30 मार्च से 7 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र हैं। इसके चलते दिल्ली के कई मंदिरों में रोजाना पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। इसे ध्यान में रखते हुए दक्षिण दिल्ली के प्रमुख कालकाजी मंदिर के पास शमशान घाट रोड पर बाहरी रिंग रोड से टी-पाइंट आस्था कुंज रोड और लोटस टेंपल मार्ग तक वाहनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.