नई दिल्ली, मार्च 29 -- रविवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसके चलते नौ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आएगी। इसके चलते देवी मंदिरों के आसपास की सड़कों पर भी ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है। खासकर कालकाजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर के आसपास दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने मंदिर क्षेत्र के आसपास कुछ रास्तों में बदलाव किया गया है ताकि लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़े।इन सड़कों पर जाने से बचें ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 7 अप्रैल तक कालकाजी मंदिर के आसपास सड़क का इस्तेमाल करने से परहेज करें। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी कुशल पाल सिंह की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, 30 मार्च से 7 अप्रैल तक कालकाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.