मेरठ, दिसम्बर 4 -- सरधना। कालंद रोड नई बस्ती के लोगों ने डेयरी संचालकों की मनमानी के चलते मकान बेचकर यहां से जाने का फैसला कर लिया। लोगों ने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए। आरोप है कि डेयरी संचालक नालियों में गोबर बहाते हैं जिसके चलते गलियों में जलभराव हो रहा है। गंदगी व दुर्गंध के चलते उनका घरों में रहना दुभर हो गया है। लोगों ने लगातार की जा रही शिकायत के बाद भी नगर पालिका द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पालिका अधिकारियों को भी घेरा। बता दें, कि कालंद रोड नई बस्ती की वर्तमान आबादी लगभग 15 सौ के करीब है। इसके बीच में कई डेयरियां बन गईं। एक डेयरी में 100 से अधिक पशु हैं। लोगों का आरोप है कि डेयरी संचालक गोबर को पानी के प्रेशर से नालियों में बहा देते हैं जिसके चलते नालियों में गोबर भरा हुआ है। घरों से निकलने वाला पानी सड़कों प...