मेरठ, दिसम्बर 11 -- सरधना। कालंद रोड नई बस्ती में बुधवार को एक बार फिर मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। लोगों ने कहा कि पालिका ने नालियों की सफाई करा दी, लेकिन डेयरी संचालकों ने गोबर बहाना बंद नहीं किया। इसके चलते फिर से नालियों में गोबर भर गया और पानी सड़क पर आ गया। लोगों ने डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें, कि कालंद रोड नई बस्ती के लोग डेयरी संचालकों की मनमानी से अभी भी परेशान हैं। उनके द्वारा मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे जिसके बाद पालिका प्रशास ने बस्ती में सफाई अभियान चलवा दिया था। अभियान के दौरान नालियों को साफ कर और आसपास से गंदगी हटवाकर लोगों को राहत दिलाने का काम किया था। पालिका अधिकारियों ने डेयरी संचालकों से भी सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की थी। आरोप है कि एक दो दिन तो डेयरी संचालकों ने सहयोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.