मेरठ, दिसम्बर 6 -- सरधना। नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को भी कालंद रोड नई बस्ती में सफाई अभियान जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई की, साथ ही तुरंत सिल्ट को वहां से हटाया। चेयरपर्सन बताया कि पूर्ण रूप से सफाई होने तक बस्ती में यह अभियान जारी रहेगा। उधर, समस्या का समाधान हो जाने पर बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि डेयरी संचालको की मनमानी व नगर पालिका की अनदेखी के चलते कालंद रोड नई बस्ती के लोग गंदगी के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। बस्ती के लोगों ने तीन दिन पूर्व मकान बिकाऊ के पोस्टर घरों पर चिपका दिए थे। इसके बाद पालिका प्रशासन हरकत में आ गया था। पालिका अधिकारियों ने मौके पर तुरंत सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर सफाई का कार्य शुरू कराया था। शुक्रवार को दूसरे दिन भी सफाई कार्य जारी रहा। पालिका कर्मचारियों ने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.