मेरठ, अक्टूबर 24 -- सरधना के कालंदी गांव में बुधवार देर रात चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। दोंनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 32 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में फोर्स भी तैनात किया गया है। गुरुवार शाम एडीजी और एसपी देहात गांव पहुंचे और मार्च निकाला। इस दौरान पूरे मामले में सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। कालंदी गांव में बुधवार रात नितिन पुत्र सत्पाल व धीरेंद्र फौजी पुत्र धर्मवीर पक्ष में चुनावी रंजिश के चलते टकराव हुआ था। दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। करीब 50 राउंड फायरिंग की गई और पुलिस को भी दौड़ा लिया था। बाद में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने नितिन की तहरीर पर धीरेंद्र, विशाल, रविंद्र...