नोएडा, जनवरी 9 -- रबूपुरा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-32 में कार को हटाने के विवाद में चार लोगों ने सेना से रिटायर्ड जवान पर हमला कर दिया। पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के गांव वंचावली निवासी सचिन कुमार सेना से रिटायर्ड हैं। वह गुरुवार दोपहर को यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-32 में किसी काम से आए थे। इसी दौरान कार को साइड हटाने को लेकर उनका चार लोगों से विवाद हो गया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने जब फोन कर पुलिस से मदद लेने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस घटना में घायल पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.