जहानाबाद, मई 22 -- मेहंदीया, एक संवाददाता। कलेर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अगनूर लख से एक बलेनो कार से 340 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। कलेर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली की सोन नहर के रास्ते एक व्यक्ति कार से विदेशी शराब ले जा रहा है। जिसके बाद कलेर पुलिस अगनूर लख पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने लगी। इसी दरमयान उक्त कार आते हुए दिखाई दिया, जिसको रोका गया। पहले तो कार सवार ने कार को भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के प्रयास के बाद कार को पकड़ लिया गया। इस दरमयान कार का ड्राइवर भागने में सफल हो गया। लेकिन कार पर बैठे एक दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान लाल बाबू उर्फ परवीन के रूप में की गई है। उक्त कार से 340 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.