रुद्रपुर, जून 22 -- सितारगंज, संवाददाता। बाराकोली रेंज कर्मियों ने एक कार से 15 किलो का कछुआ बरामद किया है। बरामद कछुआ प्रतिबंधित प्रजाति का है। वन विभाग की टीम ने तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि रविवार दोपहर वन विभाग को मुखबिर से कछुआ तस्करी की सूचना मिली। इस पर विभाग की टीम ने झाड़ी से बैगुल पुल की ओर आती एक इनोवा कार को रुकने का इशारा किया। टीम को देखते ही चालक कार छोड़कर भाग गया। टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें से कछुआ बरामद हुआ। कछुए का वजन 15 किलोग्राम निकला। रेंजर ने बताया कि बरामद कछुआ शिड्यूल वन प्रजाति का है। इस कछुए को गंगा सॉफ्टशेल कछुआ कहा जाता है। यह मुख्य रूप से गंगा, सिंधु और महानदियों में पाया जाता है। इसका शिकार करना, व्यापार करना अवैध है। अंदेशा है कि बाहर से तस्करी कर कछ...