लखनऊ, फरवरी 15 -- एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) गोरखपुर की टीम ने लखनऊ में कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.110 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 22 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के कब्जे से एक वैगन आर कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 5,080 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। एएनटीएफ गोरखपुर की टीम ने चिनहट थाना क्षेत्र के कामता स्थित गैलेक्सी फ्लैट के सामने सर्विस रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद वकील के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बाराबंकी जिले का निवासी है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है आरोपी सस्ती कीमत पर हेरोइन खरीद कर लाता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.