लखनऊ, मई 28 -- सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ में रविवार रात रियल एस्टेट व्यापारी को कार से रौंदने का प्रयास किया गया। व्यापारी चलती बाइक से कूद गया। वहीं, बाइक कार के बोनट में फंस कर करीब एक किमी तक घिसटती चली गई। बुधवार रात घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वहीं, व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मड़ियांव निवासी अंचित मिश्रा रियल एस्टेट व्यापारी है। रविवार रात करीब दो बजे वह सुशांत गोल्फ सिटी निवासी रिश्तेदार के घर से वापस आ रहे थे। ओमेक्स सिटी के पास पहुंचने पर कार सवार ने गलत तरीके से ओवरटेक किया। अंचित ने चिल्ला कर कार सवार से देख कर गाड़ी चलाने को कहा। इसके बाद वह घर के लिए चल दिए। कुछ दूर पहुंचने पर कार सवार ने उन्हें दोबारा से रोक कर हमला कर दिया। आरोपित के चंगुल से अंचित किसी तरह बच निकले और मदद के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.