प्रयागराज, फरवरी 11 -- करेली में कार सवार आधा दर्जन बदमाश दो दिन पहले दिनदहाड़े आईटीआई छात्र को अगवा कर बेरहमी से पिटाई के बाद ट्रिपलआईटी के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए थे। करेली पुलिस ने घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को एक आरोपी माजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। माजिद पर पहले से धूमनगंज व एयरपोर्ट थाने में हत्या का प्रयास, लूट, डकैती समेत अन्य आपराधिक मामले में दस मुकदमे दर्ज हैं। तुलसीपुर निवासी आईटीआई दात्र शाऊ पिंग छाय से सोमवार को रास्ते के साइड को लेकर हुए विवाद हुआ था। इस रंजिश में पांच युवकों ने सोमवार की शाम उसे अगवा कर मारपीट की। आरोप है कि लाठी डंडे और तमंचा व पिस्टल की बट से भी हमला किया गया। कार से अगवा करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलि...