बिजनौर, मार्च 18 -- कार से कुचलकर महिला की मौत के मामले में पति पर ही हत्या का आरोप लगा है। महिला की मौत की लाइव तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए उसके पति और दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस मामले में पूर्व में ही पति की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। थाना नगीना निवासी अंकित कुमार पुत्र अमर सिंह का विवाह किरन पुत्री रामचन्द्र निवासी मोहल्ला रम्पुरा थाना नजीबाबाद के साथ हुआ था। आठ मार्च को अंकित कुमार अपनी पत्नी किरन को अपनी ससुराल मोहल्ला रम्पुरा थाना नजीबाबाद से बाइक से लेकर अपने घर लौट रहा था। नगीना-बुंदकी मार्ग पर रजपुरा पेट्रोल पंप के पास तेल डलवाने के लिए रुका था। इसी दौरान किरन बाइक से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इस बीच पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.