मेरठ, अगस्त 11 -- सरधना। बहादुरपुर गांव में पत्नी के साथ अपनी रिश्तेदारी में आ रहे एक युवक को मामूली कहासुनी पर कार सवार हुड़दंगियों ने पीटकर घायल कर दिया। युवक के सिर में लोहे की रॉड से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बाद में आरोपी फरार हो गए। घायल का सीएचसी में उपचार कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जेल चुंगी निवासी संजय पुत्र राजेश ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ अपने मामा के गांव बहादुरपुर आया था। इस बीच गांव के बाहरी छोर पर रास्ते पर सामने से एक कार आ गई। कार को रास्ते देने के लिए उसने अपनी बाइक को एक साइड में कर लिया। इस बीच कार में सवार आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर मारकर घायल हो गया। बचाव में आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.