धनबाद, जून 26 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। पाथरडीह के मोहन बाजार में 18 फरवरी को कार सवार नूर मुर्तजा को हथियार के बल पर रोककर 22 हजार रुपए छीनने वाला तीसरा आरोपी शिवनंदन वर्मा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इससे पहले सुदामडीह पुलिस ने 13 जून को इसी कांड में शामिल पाथरडीह के भोरिक खटाल निवासी शाहरुख खान और बलियापुर के मस्जिद टोला निवासी दिल मोहम्मद को पकड़ कर जेल भेजा था। एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवनंदन की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को एक कट्टे के साथ दबोचा गया है। जिले में लगातार वाहन चेकिंग चल रही है। लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, जोड़ापोखर इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, सुदामडीह थाना प्रभारी रा...