बरेली, जनवरी 29 -- पीलीभीत बाईपास स्थित स्पर्श बैंक्वेट हॉल के पास कार सवार युवक पर दो गाड़ियों से आए लोगों ने हमला कर दिया। उसे जमकर पीटा और कार से बाहर खींचने की कोशिश की। मामले में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किला के जसोली निवासी सलमान के मुताबिक वह 26 जनवरी की रात स्पर्श बैंक्वेट हॉल के सामने गाड़ी में बैठा थे। इस दौरान दो गाड़ियों से आए मलूकपुर के अमान इब्राहिम, वासीम गद्दी, अनम, सूबहान समेत 5-6 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उसे जबरन कार से बाहर खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। उनकी तहरीर पर बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.