बदायूं, फरवरी 14 -- उझानी, संवाददाता। तेज रफ्तार कार चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके से निकल भागा। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार में फंसी बाइक को चालक ने 50 मीटर तक घसीटा। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरे घायल को परिजन हायर सेंटर बरेली उपचार के लिए ले गए। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार की शाम इलाके के गांव रोशन नगर निवासी अरुण चौहान 19 वर्ष पुत्र बलवीर गांव के ही दोस्त सुमित तोमर 21 वर्ष पुत्र राजेश सिंह के साथ बाइक से उझानी बाजार कर गांव वापस लौट रहे थे। उझानी बरायमयखेडा लिंक मार्ग पर जमरौली के पास उझानी की ओर से फूलों से सजी आ रही तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुये निकल भागी। बाइक गाड़ी में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रू...