नोएडा, मार्च 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कार सवारों ने सेक्टर स्वर्ण नगरी में पार्क के बाहर खड़े युवक को सड़क पर गिराकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके नाबालिग साथी को अभिरक्षा में लिया गया है। सेक्टर स्वर्ण नगरी में हिमांशु परिवार के साथ रहता है। परिजनों ने बताया कि हिमांशु सोमवार को डेयरी से दूध लेने गया था। वह पार्क के पास अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी बीच कार सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बिना वजह हिमांशु को पीटना शुरू कर दिया। हिमांशु के साथ बेल्ट से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में आरोपी हिमांशु को सड़क पर गिराकर बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के बाद आरोपी पीड़ित को धमकी देकर भाग गए। परिजनों का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.