कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा में मेट्रो मार्शल को रास्ता बंद होने पर नशे में धुत कार सवारों को रोकना भारी पड़ गया। आरोपित आगे जाने की बात पर अड़ गए। मार्शल ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ दिया। आरोप है भागते वक्त कार चढ़ाने का प्रयास किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें एक दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नौबस्ता के हंसपुरम निवासी अनमोल गुप्ता ने बताया कि निर्माणाधीन मेट्रो में वह मार्शल है। वर्तमान में वह शास्त्री चौक पर तैनात है। शुक्रवार की रात शास्त्री चौक पर निर्माण कार्य के चलते बर्रा की ओर जाने वाले वाहनों को बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया गया था। रात करीब 12:30 बजे एक कार में सवार चार युवक शास्त्री चौक पर पह...