गोरखपुर, जून 12 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के विड़ार निवासी विवाहिता को ससुराल के लोगों ने दहेज में कार और दो लाख रुपया न मिलने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पति, देवर और ननद पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। क्षेत्र के विड़ार निवासी मंजू साहनी की शादी 11 दिसंबर 20 को टिकारिया निवासी निरंजन साहनी से हुई है। आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। तीन वर्ष का एक बच्चा होने पर आए दिन मारपीट किया जाता है। कार और 2 लाख रुपया नकद नहीं देने कर रखने से इनकार कर दिए। पुलिस ने पति निरंजन, सास यशोदा, देवर इंद्रजीत, नंदन, ननद गुड़िया उर्फ सरस्वती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.