जहानाबाद, मई 4 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। घोसी सड़क मार्ग पर भेलावर थाना के हाटी मोड़ के समीप रविवार की देर शाम एक टेंपो और कार में सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक परिवार के तीन गुलबदन देवी, पवन कुमार और नीलिमा कुमारी के अलावा संजय कुमार शामिल हैं। इन सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। भेलावर के थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। दुर्घटना के बाद कार गड्ढे में गिर गई थी। खबर के अनुसार तेज विगहा गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में महिला ( सास) गुलबदन देवी की तबीयत खराब हो गई। उनके इलाज के लिए लोग टेंपो पर बिठाकर आ रहे थे। इस दौरान हाटी मोड के पास तेज रफ्तार में आयी कार से सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और लोगों ने घायलों को इलाज के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.