शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित राजघाट पुलिस चौकी के पास सुबह एक कार वर्कशॉप में आग लग गई। घटना की सूचना पर फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर तेजी से आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह करीब छह बजे फायर स्टेशन कंट्रोल रूम, सदर को सूचना प्राप्त हुई कि, थाना चौक कोतवाली क्षेत्र की राजघाट पुलिस चौकी के पास एक दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट सदर की टीम अग्निशमन वाहन के साथ तत्काल मौके पर रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर टीम ने पंपिंग कर वर्कशॉप में लगी आग को नियंत्रित किया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखे मैकेनिकल सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग को फैलने से रोक लिया गया और आस पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.