आगरा, फरवरी 6 -- शहर में आयोजित होने वाली आगरा कार रैली को नगर निगम के स्वच्छता अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। यह रैली न केवल मोटरस्पोर्ट के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगी। शुक्रवार को मोटरस्पोर्ट क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से मुलाकात कर तैयारियों, प्रस्तावित रूट, आयोजन की रूपरेखा एवं यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की। इस दौरान रैली की टीएसडी (टाइम-स्पीड-डिस्टेंस) अवधारणा के बारे में भी नगर आयुक्त को अवगत कराया गया। नगर आयुक्त ने रैली के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शहर की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगरा कार रैली को नगर निगम के स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा और इसे पूरी तरह प्लास्टिक-फ्री इवें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.