फरीदाबाद, जनवरी 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने जेल के दौरान दोनों आरोपियों को पहचान लिया। पुलिस ने नीमका जेल में शिनाख्त परेड करवाई थी। दो दिन पहले ही पीड़ित महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस बुधवार को पीड़ित महिला को लेकर नीमका जेल गई थी। इस दौरान वहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में दोनों आरोपियों को 10 बंदियों को बीच में खड़ा किया गया था। सभी बंदियों का कद और उनकी शारीरिक बनावट उनसे मिलते-जुलते थे। इसके बावजूद पीड़ित ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। इस दौरान मामले के जांच अधिकारी और जेल अधीक्षक भी मौजूद रहे। शिनाख्त परेड में आरोपियों की पहचान होने से पुलिस के लिए इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अदालत में दोष सिद्ध करना आसान होगा। इस मामले में पुलिस जल्द ही अदालत में च...