फिरोजाबाद, मार्च 18 -- फिल्मी स्टाइल में एक कार चालक ने पहले एक कार में टक्कर मार दी। जब कार मालिक उतरकर आया और उसने हादसे को लेकर कहासुनी की तो चालक ने गाली गलौज की और फिर कार चालक ने कार युवक के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। वह कार पर लटक गया तो आधा किलोमीटर कर घसीटता हुआ ले गया। थाना दक्षिण में पुष्पेंद्र उपाध्याय पुत्र सतीश निवासी टूंडला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपने परिवार के साथ सुहागनगर से टूंडला अपनी गाड़ी से जा रहा था। तभी सामने से आ रही कार के चालक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। कार से उतरकर पुष्पेंद्र ने मामले को लेकर टक्कर मारने वाले चालक से बात की। आरोपी चालक ने पुष्पेंद्र के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब गाली गलौज का विरोध किया तो कार चालक ने गुस्से में आकर पुष्पेंद्र के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। जब पुष्पेंद्र ने खुद को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.