निज प्रतिनिधि, मई 6 -- बिहार के जहानाबाद जिले में नगर थाना क्षेत्र के देवरिया इलाके से छह दिन पूर्व अपहरण कर हत्या किए गए राजकुमार साव नामक वृद्ध की लाश पुलिस ने सोमवार को विशुनगंज थाना क्षेत्र के बराबर पहाड़ी के इलाके से बरामद किया। ऊक्त पहाड़ी के गायघाट से दक्षिण एक पुल के नजदीक जंगल में उनका शव फेंका हुआ था। संभवत: जानवरों ने उनके शरीर को कई जगहों पर नोंचा था। सूचना के आलोक में मृतक के भतीजा रवि प्रसाद ने वहां जाकर अपने चाचा के शव की पहचान की। पोस्टमार्टम करा शव उनके परिजनों को सौंप गया है। इस घटना का कारण जमीन का विवाद बताया गया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि इस घटना के संबंध में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है। मृतक के अलावा अपराधियों के छह मोबाइल फोन और उस जाइलो गाड़ी को जब्त किया गया है जिसका उपयोग अपहरण और हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.